फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ODI World Cup 2027: Hashim Amla Names Three Players to Watch, Includes Rohit Sharma, Travis Head

ODI World Cup 2027: विश्वकप में किन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी हाशिम अमला की नजरें? जताई अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Fri, 07 Aug 2026 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने वनडे विश्वकप 2027 के लिए तीन खिलाड़ियों को चुना है, जिन पर उनकी खास नजर रहेगी। अमला ने भारत के रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को संभावित स्टार बताया है। रोहित का विश्वकप खेलना अभी तय नहीं है, जबकि ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के उभरते सितारे हैं। वहीं, 2023 विश्वकप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड से अमला को 2027 में भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
ODI World Cup 2027: Hashim Amla Names Three Players to Watch, Includes Rohit Sharma, Travis Head
हाशिम अमला - फोटो : Twitter

विस्तार

वनडे विश्वकप 2027 को लेकर सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी टीमों में प्रयोगों का दौर जारी है। विश्वकप अगले साल अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईसीसी से बातचीत में तीन खिलाड़ियों के नाम बताए, जो उन्हें लगता है कि विश्वकप में कमाल कर सकते हैं। इन तीनों पर अमला की नजरें होंगी।
विज्ञापन

ODI World Cup 2027: Hashim Amla Names Three Players to Watch, Includes Rohit Sharma, Travis Head
रोहित शर्मा। - फोटो : ANI
अमला ने रोहित का नाम लिया
 
  • अमला ने जिन तीन खिलाड़ियों के नाम लिए हैं, उनमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से एक-एक खिलाड़ी है। अमला ने भारत से रोहित शर्मा को चुना है।
  • हालांकि, रोहित का अभी वनडे विश्वकप में खेलना तय नहीं है। हाल फिलहाल में कई रिपोर्ट्स आईं कि चयनकर्ता उनके विश्वकप में खेलने को लेकर निश्चित नहीं हैं।
  • हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर यहां तक अफवाहें फैली थीं कि लॉर्ड्स में वनडे उनका आखिरी वनडे होगा। हालांकि, बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया था।
  • रोहित वनडे विश्वकप में भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनके नाम 28 मैचों में 60.57 की औसत से 1575 रन हैं। इनमें सात शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।
  • उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं। सचिन ने 45 मैचों में 56.95 की औसत से 2278 रन और विराट कोहली ने 37 मैचों में 59.83 की औसत से 1795 रन बनाए हैं।
  • हालांकि, विश्वकप में शतक के मामले में रोहित से आगे कोई नहीं है। सचिन के छह शतक और कोहली के पांच शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ODI World Cup 2027: Hashim Amla Names Three Players to Watch, Includes Rohit Sharma, Travis Head
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : Proteas Men
अमला ने ब्रेविस का नाम लिया
 
  • अमला ने दूसरा नाम द. अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का लिया। ब्रेविस ने अब तक कोई विश्वकप नहीं खेला है।
  • अगर वह विश्वकप की टीम में चुने जाते हैं तो 2027 उनका पहला वनडे विश्वकप होगा। ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का भविष्य माना जाता है।
  • उन्होंने अंडर-19 में खुद को साबित किया था। ब्रेविस हालांकि, द. अफ्रीका की वनडे टीम में अपनी जगह अभी पक्की नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनमें काफी क्षमता है।
  • वह अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। इसके अलावा वह एक शानदार फील्डर भी हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ODI World Cup 2027: Hashim Amla Names Three Players to Watch, Includes Rohit Sharma, Travis Head
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
अमला ने ट्रेविस हेड का नाम लिया
 
  • अमला ने तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का लिया। हेड 2023 वनडे विश्वकप के प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे थे।
  • उन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ एकतरफा जीत दिलाई थी। तब उन्होंने फाइनल में 120 गेंद में 137 रन की पारी खेली थी।
  • उसका जख्म अभी भी भारतीय फैंस के मन में ताजा है। अमला के मुताबिक, हेड 2027 विश्वकप में कमाल कर सकते हैं।
  • हेड न सिर्फ एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपनी ऑफ स्पिन गेंद से विकेट भी चटका सकते हैं।
  • हेड ने अभी तक वनडे विश्वकप में छह मैच खेले हैं और 54.83 की औसत से 329 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.51 का रहा है। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed