{"_id":"6a74ccc80787a711cd0d6d57","slug":"markets-are-set-to-be-decorated-for-rakshabandhan-with-sales-booming-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127104-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रक्षाबंधन पर सजने लगा बाजार, जमकर हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रक्षाबंधन पर सजने लगा बाजार, जमकर हो रही बिक्री
Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर बाजार में बिक्री के लिए सजीं राखियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रक्षाबंधन के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने रंग-बिरंगी राखियां दुकानों में सजा ली हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है, कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
त्योहार में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन बाजारों में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां बेची जा रही हैं। दुकानदार कमल साह, कुशाल दानू, नीरज रावत ने बताया कि लोगों ने राखी खरीदना शुरू भी कर दिया है। कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाले खिलौनेनुमा राखियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं। पारंपरिक और डिजाइनर वैरायटी में रेशमी धागों से लेकर स्टोन वर्क वाली फैंसी राखियां भी उपलब्ध हैं। वैरायटी के अनुसार केवल धागे वाली पांच रुपये, कार्टून और खिलौने वाली 50 से 100 रुपये और रेश्मी वाली राखियां 500 रुपये तक मिल रही हैं।
चांदी की राखियां भी बनी पसंद
महिलाएं चांदी की राखियां बनाना भी पसंद कर रही हैं। र्स्वणकार पारस वर्मा ने बताया कि मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार की डिजाइन युक्त राखियां बनाई जा रही हैं। चार ग्राम चांदी की राखी 2500 रुपये और उससे कम वाली राखियां 300 से 500 रुपये में बनाई जा रही हैं।