फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   07 August 2026 Major Event

आज के दिन: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक

Fri, 07 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 7 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
07 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 7 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की नवमी है। दिल्ली विधानसभा में आज से मानसून सत्र शुरू होगा। इसके साथ ही 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से 

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार सुबह 11 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को होंगी और प्रत्येक बैठक निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही का समय बढ़ाया भी जा सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की बैठक

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ दो और बैठकें करेगा। ये बैठक 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में होगी। इन बैठकों में कर्मचारी संगठन वेतन बढ़ाने, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर, पदोन्नति, करियर में आगे बढ़ने और नौकरी की शर्तों जैसे मुद्दे उठाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

वस्त्र मंत्रालय 7 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा। यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। इसके साथ ही यह देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में हथकरघा बुनकर समुदाय के अमूल्य योगदान को मान्यता देगा।

इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन

9वें इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन का 7 और 8 अगस्त, 2026 को आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आत्मनिर्भर मेडटेक विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा को गति प्रदान करना विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed