{"_id":"6adc6dcc7601a3e54903d29b","slug":"a-fire-broke-out-in-noida-s-sector-125-firefighters-have-reached-the-scene-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में फटे कई एलपीजी सिलिंडर, दमकलकर्मी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में फटे कई एलपीजी सिलिंडर, दमकलकर्मी मौके पर
Sat, 24 Oct 2026 02:05 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:05 PM IST
सार
घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडर में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में शनिवार को 4 से 5 एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस घटना के कारण कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं और मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा इतना भयानक था कि एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडरों में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके के बाद आग लगने से आसमान में काल धुएं के काले गुबार छा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर कई दुकानें हैं, वहां सिलिंडर फटने से आग लगी है। पहले एक दुकान में सिलिंडर फटने से आग लगी। फिर चार अन्य दुकानों में आग फैल गई। अन्य दुकानों में भी सिलिंडर फटने की सूचना है।
विज्ञापन