{"_id":"6a3630a955add3235f0e24e8","slug":"video-video-mahalo-ma-hana-val-kasara-sa-bcava-ka-le-jaganprkata-janprra-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के स्त्री कैंसर रोग विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत गर्भाशय कैंसर की निःशुल्क जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को कैंसर से बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।
स्त्री कैंसर रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए नियमित जांच और जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीमारी की शुरुआती पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
इस अवसर पर डॉ. रूबी गुप्ता ने एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह वैक्सीन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। एक बार शरीर में प्रभावी प्रतिरक्षा विकसित हो जाने पर यह वायरस से लड़ने में मदद करती है और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।"
विशेषज्ञों ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, एचपीवी वैक्सीनेशन पर विचार करने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और टीकाकरण के माध्यम से महिलाओं में होने वाले कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।