{"_id":"6a362c98ea2b8c6e2b00010e","slug":"video-kundeling-rinpoche-arrives-in-lahaul-grand-welcome-at-the-north-portal-of-atal-tunnel-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लाहौल पहुंचे कुनदेलिड रींपोछे, अटल टनल के उत्तरी छोर पर हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लाहौल पहुंचे कुनदेलिड रींपोछे, अटल टनल के उत्तरी छोर पर हुआ भव्य स्वागत
परम पूज्य क्याबजे कुनदेलिड रींपोछे के लाहौल आगमन पर अटल टनल रोहतांग के उत्तरी छोर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विभिन्न बौद्ध संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। रींपोछे के स्वागत के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोग, धार्मिक प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, धार्मिक अनुष्ठानों और स्वागत समारोह के बीच उनके आगमन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर बताया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि परम पूज्य कुनदेलिड रींपोछे का लाहौल आगमन पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक उत्साह, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रींपोछे के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और सद्भावना का संचार होगा तथा समाज में भाईचारे और मानवता के मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी रींपोछे के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद को क्षेत्र के लिए शुभ एवं कल्याणकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने रींपोछे से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली एवं शांति की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।