फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 year wait Hope rekindled for receiving keys to their own homes 51 families in Greater Noida receive possess

14 साल का इंतजार: अब अपने घर की चाबी मिलने की जगी उम्मीद, ग्रेनो में 51 परिवारों को मिले पजेशन के दस्तावेज

Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
सार

किसी ने जिंदगीभर की पूंजी लगाई, तो किसी ने बैंक से कर्ज लेकर सपनों का घर खरीदा। आंखों में अपनी छत का सपना था, लेकिन वर्षों तक घर की चाबी के बजाय इंतजार और मायूसी ही मिली। अब ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली की आदर्श आवास योजना के 51 परिवारों के लिए उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
14 year wait Hope rekindled for receiving keys to their own homes 51 families in Greater Noida receive possess
51 परिवारों को मिले पजेशन के दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी ने जिंदगीभर की पूंजी लगाई, तो किसी ने बैंक से कर्ज लेकर सपनों का घर खरीदा। आंखों में अपनी छत का सपना था, लेकिन वर्षों तक घर की चाबी के बजाय इंतजार और मायूसी ही मिली। अब ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली की आदर्श आवास योजना के 51 परिवारों के लिए उम्मीद जगी है। करीब 14 साल बाद घर खरीदारों को पजेशन संबंधी दस्तावेज सौंपे गए हैं। इससे वर्षों से अपने घर में बसने का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिली है।

विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट रिसीवर एवं भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने खरीदारों को एनओसी और पजेशन लेटर सौंपे। याचिकाकर्ता दीपांकर कुमार के अनुसार, परियोजना में कुल 1904 फ्लैट और आठ टावर हैं। शुरुआती चरण में ए1, जी1 और एच1 टावर के 51 खरीदारों को दस्तावेज दिए गए हैं। एनबीसीसी अधिकारियों के मुताबिक, अगले 30 से 45 दिनों में इन फ्लैटों की चाबियां सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी। परियोजना की एडहॉक एओए के अध्यक्ष कृष्णा राठौड़ ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खरीदारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दस्तावेज मिलना बड़ी राहत है। अब बाकी खरीदारों को भी जल्द घर मिलने चाहिए।
विज्ञापन


350 और खरीदारों को राहत की उम्मीद-
अगले कुछ दिनों में करीब 350 और खरीदारों को एनओसी और पजेशन संबंधी दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि घर खरीदारों ने अपने हक के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है। सुप्रीम कोर्ट, कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी के प्रयासों से अधिक परिवारों के घर मिलने का रास्ता साफ हो रहा है। 51 परिवारों के लिए यह सिर्फ दस्तावेज मिलने का दिन नहीं, बल्कि वर्षों पुराने सपने के पूरा होने की शुरुआत है। अब उनकी निगाहें फ्लैट की चाबी मिलने और अपने घर में पहली बार कदम रखने के दिन पर टिकी हैं। कार्यक्रम में एनबीसीसी के सीएमडी केपीएम स्वामी, निदेशक सुमन, कोर्ट रिसीवर कमेटी के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed