सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Mahendragarh, BLOs are handing forms to voters, while people are running from pillar to post to get them filled out.

महेंद्रगढ़ में बीएलओ मतदाताओं को थमा रहे फॉर्म, भरने को दर-दर की ठोकर खा रहे लोग

Naveen Naveen
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:32 AM IST
In Mahendragarh, BLOs are handing forms to voters, while people are running from pillar to post to get them filled out.
जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ मतदाताओं को घर जाकर फॉर्म दे रहे हैं और तीन दिन में फॉर्म भरकर लौटाने के आदेश भी दे रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग और अनपढ़ लोग फॉर्म भरने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। बीएलओ की ओर से अपनी जिम्मेदारी लोगों पर थोपी जा रही है। बता दें कि टीम की ओर से एसआईआर अभियान की धरातल पर स्थिति जांची गई तो वार्ड 6 के लोगों ने अपनी परेशानी रखी और बीएलओ की ओर मतदाताओं पर थोपी जा रही जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे। मतदाता पूजा जोशी, विष्णु सैनी, दुष्यंत सैनी आदि ने कहा कि बीएलओ दो दिन पहले घर पर आकर फॉर्म दे गए और सोमवार तक फॉर्म भरकर तैयार रखने की बात कही। ऐसे में बुजुर्ग लोग पड़ोसियों के दर पर भटकने को मजबूर हैं। बीएलओ केवल फॉर्म थमाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। संवाद --------------- - लोगों की प्रतिक्रिया बीएलओ फॉर्म देकर चला गया। हमें समझ नहीं आया कि इसमें क्या भरना है। बच्चे बाहर रहते हैं और मुझे पढ़ना नहीं आता। अब किसी जानकार की तलाश कर रहे हैं ताकि हमारा वोट कटने से बच जाए। - सावित्री देवी, बुजुर्ग मतदाता ------- मैं तो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं और फॉर्म भी पढ़ना नहीं आता है। बीएलओ ने सोमवार को फॉर्म लौटाने के लिए कहा है। बच्चे मेरे साथ नहीं रहते हैं और दो दिन पड़ोसियों के घर पर जा रही हूं। - श्रीदेवी, बुजुर्ग मतदाता ------ शंका पूछने के लिए बीएलओ की कोई जगह तय नहीं की गई है। बीएलओ केवल फॉर्म देकर चले गए और अब हमें समझ नहीं आ रहा इसमें क्या भरना और कैसे जानकारी मिल पाएगी है। - पाना देवी, मतदाता ----- बेटा बाहर नौकरी करता है। वह आएगा तब ही फॉर्म ठीक से भर पाएगा। बीएलओ ने सोमवार तक पत्र मांगा है। पड़ोसियों से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने भी समझ न आने की कहकर इंकार कर दिया। - गिन्नी देवी, मतदाता ----- बीएलओ फॉर्म भरने की जिम्मेदारी मतदाताओं पर थोपकर अपने कार्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार की ओर से बीएलओ को फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। - मुकेश कुमार, मतदाता ----- मैं तो अंगूठा लगा सकती हूं और इससे ज्यादा कुछ नहीं आता। फार्म घर पर रखा हुआ है। कोई भरने वाला भी घर पर नहीं है। पड़ोसियों से भी मदद नहीं मिल पा रही है। - बिमला देवी, मतदाता ----- अगर वार्ड में एक सहायता केंद्र बना दिया जाए तो लोगों को फाॅर्म भरने में आसानी होगी और बीएलओ का कार्य भी आसान रहेगा। गलत जानकारी भरी गई तो आगे समस्या का सामना करना पड़ेगा। - निहाल सिंह, मतदाता ----- बीएलओ अकेला फॉर्म नहीं भर सकता है। इसके लिए बूथ स्तर पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाए और साथ में हेल्पर भी व्यवस्था की जाए। सक्षम लोग फॉर्म स्वयं भर सकते हैं और शंका भी मौके पर दूर हो पाएगी। - डॉ. राजेश कुमार, पार्षद, वार्ड 6 ------------ वर्जन: अभी वितरण का कार्य शुरू किया है और बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म को जमा करेंगे। पढ़े-लिखे लोग स्वयं भर लेंगे और जिनका फॉर्म नहीं भरा गया है उनका फॉर्म बीएलओ स्वयं भरेंगे। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। दस्तावेज तैयार रखें और बीएलओ फॉर्म स्वयं भर देंगे। - सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी नई ट्रेन की सौगात; VIDEO

20 Jun 2026

वाराणसी और जौनपुर दमकल की 11 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, VIDEO

20 Jun 2026

इमाम हुसैन का पैगाम इंसाफ, बराबरी और इंसानियत की हिफाजत का है; VIDEO

20 Jun 2026

मानक से अधिक मिट्टी की खोदाई करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, VIDEO

20 Jun 2026

पीडीए जन जागरण अभियान के तहत कुछमन और बसिला गांव में सपा की गोष्ठी, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

सोनबरसा में खुली बैठक, 77 पात्रों के नाम सुन खिले ग्रामीणों के चेहरे; VIDEO

20 Jun 2026

पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रात्रि चौपाल में सुनीं लोगों को समस्याएं

19 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

19 Jun 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा चेतना तिराहे पर भंडारे का आयोजन

19 Jun 2026

VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

19 Jun 2026

VIDEO: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

19 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश से पहले रेलवे अलर्ट! 3 जगह जलभराव का खतरा, नगर निगम को भेजा पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: अब आगरा से दरभंगा का सफर होगा आसान, 21 जून से नई अमृत भारत ट्रेन

19 Jun 2026

VIDEO: पदक जीतने और नेशनल में जगह बनाने उतरे आगरा के सितारे

19 Jun 2026

VIDEO: रोमांचक जीत से ग्रीन टीम ने बढ़ाया कदम

19 Jun 2026

VIDEO: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

19 Jun 2026

VIDEO: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय

19 Jun 2026

VIDEO: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम

19 Jun 2026

VIDEO: दीक्षांत की तैयारियां तेज, 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी; मेधावियों के चयन को बाकी रिजल्ट भी जल्द

19 Jun 2026

VIDEO: शासकीय धन के दुरुपयोग में ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव निलंबित

19 Jun 2026

पीएमवीबीआरवाई के तहत नोएडा में 18 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: दवा बाजार में छापा...गोदाम से बरामद हुईं सैंपल की दवाएं, नकली होने की आशंका

19 Jun 2026

VIDEO: बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं

19 Jun 2026

VIDEO: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कल, 4100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

19 Jun 2026

VIDEO: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Jun 2026

VIDEO: आखिरकार ढही मौत की टंकी, एक साल बाद जागा प्रशासन

19 Jun 2026

VIDEO: मार्बल फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग, थर्माकोल-कार्टून ने पकड़ी लपटें

19 Jun 2026

लंबी दूरी के रूटों पर बसों की कमी, यात्रियों को निजी बसों का लेना पड़ रहा सहारा

19 Jun 2026

मनोज सिंह डब्लू बोले- भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि कर रही प्रदेश की जनता

19 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed