{"_id":"6a368ea879d0d7c08e0a22be","slug":"video-manali-thousands-of-devotees-visiting-hidimba-temple-daily-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: हिडिंबा मंदिर में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: हिडिंबा मंदिर में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु
माता हिडिंबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आयोजकों की ओर से रोजाना करीब दस हजार लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में पारंपरिक हिमाचली धाम परोसी जा रही है, जिसके लिए प्रतिदिन लगभग आठ क्विंटल चावल का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सात प्रकार की दालों और अन्य व्यंजनों से प्रसाद तैयार किया जा रहा है। भोजन की व्यवस्था में बड़ी संख्या में ग्रामीण और ब्राह्मण दिन-रात जुटे हुए हैं। कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय और हलवे का भी विशेष प्रबंध किया गया है। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। कुल्लू-मनाली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भोजन, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति के अनुसार कथा और महायज्ञ के समापन तक प्रतिदिन इसी प्रकार भंडारा और प्रसाद वितरण जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।