{"_id":"6a363ecd8a0f3ac9cf0866ca","slug":"video-bjp-protest-against-congress-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन
शहर के वाल्मीकि चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी खिलाफ रोष प्रदर्शन कर चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर कुमार मल्होत्रा के खिलाफ भड़ास निकाली। वहीं, उनका पुतला फूंका और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अमित विज, युवा कांग्रेस नेता आशीष विज और अनुष मनहास जिन्नी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जनविरोधी नीतियों व बयानों पर बरसे कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और चंडीगढ़ भाजपा नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार मर्यादाओं को लांघ रहे हैं और उनके हालिया बयान व नीतियां पूरी तरह से आम जनता के खिलाफ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।