{"_id":"6a35ed5ddbebe0f1780e7c36","slug":"video-sp-mp-furious-over-misleading-post-demands-fir-against-news-portal-and-reporter-video-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भ्रामक पोस्ट पर भड़के सपा सांसद, न्यूज पोर्टल और रिपोर्टर पर एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भ्रामक पोस्ट पर भड़के सपा सांसद, न्यूज पोर्टल और रिपोर्टर पर एफआईआर की मांग
लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने न्यूज पोर्टल व उसके रिपोर्टर पर फेसबुक रील और पोस्ट के माध्यम से झूठी व भ्रामक खबर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। सपा सांसदों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। सांसद आनंद भदौरिया ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 18 जून को एक न्यूज पोर्टल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर न्यूज रिपोर्टर की ओर से एक रील और पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के 26 सांसदों समेत उनके विरुद्ध झूठा, भ्रामक और असत्य समाचार प्रसारित किया गया है। आरोप है कि इस वायरल वीडियो और पोस्ट से पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है तथा आमजन के बीच पार्टी और सांसदों के प्रति गलत धारणा बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।