Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Tension Mounts in Central Market as Housing Board Deploys JCBs and Heavy Police Force Ahead of Demolition Drive
{"_id":"6a363ca2f1c460371a0fae83","slug":"video-tension-mounts-in-central-market-as-housing-board-deploys-jcbs-and-heavy-police-force-ahead-of-demolition-drive-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की आहट से हलचल, आवास विकास परिषद ने बुलाई जेसीबी और भारी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की आहट से हलचल, आवास विकास परिषद ने बुलाई जेसीबी और भारी फोर्स
मेरठ सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में संभावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर शनिवार को माहौल गर्मा गया। आवास एवं विकास परिषद द्वारा जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल को बुलाए जाने के बाद क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई। कार्रवाई की आशंका से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खलबली मच गई।
बताया जा रहा है कि सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आवासीय परिसरों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश दिए थे।
शनिवार को परिषद कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई को निर्धारित है। फिलहाल प्रशासन और परिषद की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संभावित ध्वस्तीकरण को लेकर प्रभावित लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है, जबकि अधिकारी न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।