फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asaduddin Owaisi Targets SP and Congress in Kairana, Says Minority Community Needs Political Leadership

यूपी: कैराना में ओवैसी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशान,बोले-एआईएमआईएम योगी को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

शामली के कैराना में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा, कांग्रेस, बसपा और आप पर निशाना साधा। कहा- अल्पसंख्यक समाज को अपना राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करना होगा।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Targets SP and Congress in Kairana, Says Minority Community Needs Political Leadership
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यक समाज के राजनीतिक नेतृत्व का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, मसलों का हल नहीं होगा। ओवैसी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती।

विज्ञापन


कैराना में ओवैसी ने उठाया राजनीतिक नेतृत्व का मुद्दा
शामली। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कैराना में आयोजित जनसभा के दौरान प्रदेश की राजनीति में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी और नेतृत्व का मुद्दा उठाया। तितरवाड़ा रोड स्थित मैदान में जनसभा के लिए पहुंचे ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, तब तक समाज के मसलों का हल नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और जमीन से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए समाज का अपना राजनीतिक नेतृत्व होना जरूरी है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज उन्हें वोट तो दे, लेकिन अपने मुद्दों पर उनसे सवाल न पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Asaduddin Owaisi Targets SP and Congress in Kairana, Says Minority Community Needs Political Leadership
असदुद्दीन ओवैसी की सभा में मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। उन्होंने पहले भी कहा है कि जो दल योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, एआईएमआईएम उनके साथ जाने को तैयार है।

उन्होंने भाजपा की वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 की चुनावी जीत का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रदेश की राजनीति में चुनाव लड़ने और राजनीतिक गठजोड़ को लेकर सभी दलों के लिए समान मापदंड होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: बासमती एक्सपोर्ट: यूरोप में बढ़ी भारतीय चावल की मांग,पेरिस व्यापार मेले में यूरोपीय खरीदारों ने दिखाई दिलचस्पी

सपा-कांग्रेस समेत विपक्षी दलों से किए सवाल
एआईएमआईएम प्रमुख ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने करीब 380, कांग्रेस और बसपा ने लगभग 400-400 तथा आम आदमी पार्टी ने करीब 300 उम्मीदवार उतारे थे।

ओवैसी ने सवाल किया कि जब ये पार्टियां चुनाव लड़ती हैं, तब उनसे यह नहीं पूछा जाता कि उनके मैदान में उतरने से किसे फायदा होगा, लेकिन एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर उसे निशाना बनाया जाता है। उन्होंने इसे राजनीतिक दलों के अलग-अलग रवैये का उदाहरण बताया।

Asaduddin Owaisi Targets SP and Congress in Kairana, Says Minority Community Needs Political Leadership
असदुद्दीन ओवैसी की सभा में मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला

बिहार और महाराष्ट्र की घटनाओं का भी किया जिक्र
ओवैसी ने बिहार में एआईएमआईएम के चार विधायकों के दूसरे दल में जाने और महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अलग-अलग घटनाओं पर अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं। उनके अनुसार, चुनावी राजनीति में सभी दलों के लिए एक समान मापदंड अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने मकानों पर कार्रवाई, मस्जिदों से जुड़े विवाद और लोगों को जेल भेजे जाने के मामलों का भी उल्लेख किया। रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान का जिक्र करते हुए ओवैसी ने सवाल किया कि यदि वह उनसे मिलने नहीं जाते, तो क्या दूसरे राजनीतिक दल उनसे मिलने जाते।

ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को केवल चुनाव के समय तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं, जमीन के विवादों और इबादतगाहों से जुड़े मामलों पर भी राजनीतिक दलों को आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed