फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nisha rose from volunteer to District Council chair

Kullu News: स्वयंसेवी से जिला परिषद की कुर्सी तक पहुंचीं निशा

Fri, 07 Aug 2026 11:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
Nisha rose from volunteer to District Council chair
​निशा ठाकुर।-संवाद
कुल्लू। स्वयंसेवी से लेकर जिला परिषद तक का अधिवक्ता निशा ठाकुर ने सफर तय किया है। वह स्कूली दौर से ही स्वयंसेवी के तौर पर कार्य करती आई हैं और अब साल 2026 के पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद वार्ड मौहल से जीत कर राजनीति में शामिल हुईं। वह साल 2012 से अब तक स्काउट एवं गाइड और ओपन ग्रुप में अपनी सक्रिय भागीदारी समाज सेवी के रूप में निभा रही हैं।
विज्ञापन

निशा ठाकुर ने साल 2012 से 2014 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में अध्ययनरत रहते हुए इको क्लब में लीडर और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवी के रूप में कार्य किया। साल 2014 से 2017 तक राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बतौर रेंजर कार्य किया। 2015 में निपुण और राज्य स्तरीय आरडी परेड और युवा उत्सव में शामिल हुईं। साल 2018 में असम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बनीं। इसके अलावा साल 2018 में ही महिला मंडल की प्रधान रहीं। एचपीयू से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री होल्डर निशा हिमाचल की पहली पार्वती रेंजर ओपन यूनिट टीम कुल्लू का हिस्सा रहीं। साल 2022 में कर्नाटक में आयोजित स्काउट एवं गाइड के अंतरराष्ट्रीय शिविर में भाग लिया। साल 2025 में धर्मशाला से एलएलबी की पढ़ाई पूर्ण की। वहीं, अब साल 2026 में पंचायती राज चुनाव में 1350 मतों से जीत हासिल कर जिला परिषद वार्ड मौहल से बतौर सदस्य विजयी हुईं। निशा ठाकुर ने कहा कि उन्हें समाज सेवा के कार्यों में रुचि है और स्कूली दौर से ही उन्होंने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed