फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP launched signature campaign in Kullu College

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 07 Aug 2026 11:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
ABVP launched signature campaign in Kullu College
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कुल्लू ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विभिन्न छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों ने भी भाग लेकर अपनी सहमति दर्ज करवाई। अभियान के दौरान एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस लेने, नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) को पूर्ण रूप से लागू करने, सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

एबीवीपी के मीडिया प्रभारी आदित्य रॉय ने कहा कि परिषद हमेशा छात्र हितों और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनकी समस्याओं को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। परिषद का कहना है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर मांगों का समर्थन किया। परिषद ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed