{"_id":"6a368c4c00663592070deaa6","slug":"video-meerut-sp-city-educates-students-on-cyber-safety-at-amar-ujalas-police-ki-pathshala-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अमर उजाला की ‘पुलिस की पाठशाला’ में एसपी सिटी ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स, छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अमर उजाला की ‘पुलिस की पाठशाला’ में एसपी सिटी ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स, छात्रों को किया जागरूक
मेरठ में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी विनय कुमार घोंसले ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य महत्वपूर्ण डेटा किसी के साथ साझा न करें।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं, इसलिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।