{"_id":"6a368d6043b0fad2f60d5a35","slug":"video-rld-should-reach-every-village-dedicated-workers-must-be-prepared-in-each-village-amrish-tyagi-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रालोद को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान, हर गांव में तैयार किए जाएं कार्यकर्ता : अमरीश त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रालोद को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान, हर गांव में तैयार किए जाएं कार्यकर्ता : अमरीश त्यागी
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के वरिष्ठ नेता अमरीश त्यागी ने कहा कि पार्टी को हर गांव और हर मोहल्ले तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय लोकदल का झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता तैयार किया जाए, ताकि पार्टी की विचारधारा और नीतियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।
अमरीश त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को डिजिटल इंडिया के अनुरूप मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक विनोद हरित, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, नरेश चौधरी, उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, अनिकेत भारद्वाज, इंद्रवीर भाटी, जावेद रूहासा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।