{"_id":"6a368add6822784c0403f5af","slug":"video-out-of-control-trailer-hits-divider-on-delhi-jaipur-highway-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर से टकराया, मानेसर घाटी में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर से टकराया, मानेसर घाटी में लगा जाम
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मानेसर घाटी में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्राला हादसे का शिकार हो गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के कारण ट्रक का आगे का हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल सूचना नहीं है। ट्राला डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर ही रुक गया। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानेसर घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है। हाईवे पर वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हैं, जिसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
लोगों ने मांग की है कि यातायात विभाग को तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही हाईवे पर नियमित निगरानी और चालान अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।