{"_id":"6adf376c49435b7e2c0ffc23","slug":"video-construction-of-dwarka-expressway-service-road-stalled-due-to-land-shortage-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जमीन की कमी से अटका द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का निर्माण, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जमीन की कमी से अटका द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का निर्माण, देखें रिपोर्ट
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड के निर्माण में जमीन की उपलब्धता बाधा बन रही है। कई जगहों पर पर्याप्त भूमि नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे वाहन चालकों और आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से करीब 15 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर जमीन उपलब्ध है, वहां सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, जिन जगहों पर भूमि की कमी के कारण काम रुका हुआ है, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड बनने से सेक्टर-102, 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 सहित आसपास के अन्य सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।