{"_id":"6adf50224fd4cba7370ab7c5","slug":"video-maharishi-valmiki-jayanti-celebrations-held-in-gurugram-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित, विधायक और मेयर हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित, विधायक और मेयर हुए शामिल
गुरुग्राम जिला प्रशासन गुरुग्राम ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया। यह समारोह संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत लघु सचिवालय में हुआ। इसमें गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि और मेयर राजरानी मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
समारोह में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समस्त सनातन समाज और मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा, "उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो पीढ़ियों से समाज को मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और सदाचार की शिक्षा दे रही है।" मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार महापुरुषों के सम्मान और सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।