फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40-year-old man beaten to death in Gurugram

गली में मिला शव: गुरुग्राम में अधेड़ की पीटकर हत्या, सीसीटीवी में दिखा नाबालिग; मृतक मध्य प्रदेश का रहना वाला

Thu, 22 Oct 2026 04:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

गुरुग्राम की एक कॉलोनी में एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसका शव गली में पड़ा मिला। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिससे एक नाबालिग आरोपी की पहचान हुई है।

विज्ञापन
40-year-old man beaten to death in Gurugram
एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजघेड़ा थाना के अंतर्गत निहाल कॉलोनी में 21 अक्तूबर की रात को एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गली में शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।

विज्ञापन


सीसीवीटी फुटेज में दिखे आरोपी
पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है जिसमें एक नाबालिग सहित दो लाेग दिखाई दिए हैं। पुलिस के अनुसार नाबालिग की पहचान हो चुकी है। 
विज्ञापन


मृतक मध्य प्रदेश का रहना वाला था

पुलिस नाबालिग आरोपी को काबू करने का प्रयास कर रही है। आरोपी के काबू आने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी प्यारे लाल (40) के रूप में हुई है। जोकि वर्तमान में गुरुग्राम की निहाल कॉलोनी में रहता था और दिहाड़ी-मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गली में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


गली में पड़ा मिला शव
राहगीरों ने जब शव देखा तो डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद बजघेड़ा थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है जिसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। इन दोनों में से एक नाबालिग है जोकि मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, उसकी पहचान की गई है। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि मजदूर प्यारे लाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। 



पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि वारदात को अंजाम किस कारण से दिया गया और कितने लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही वारदात के कारण पता लग पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed