फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR registered against two SDMs in Pilibhit over irregularities in the electoral roll

यूपी: मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 22 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

पीलीभीत सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को दो एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी आरोपी बनाया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।  

विज्ञापन
FIR registered against two SDMs in Pilibhit over irregularities in the electoral roll
जिलाधिकारी आलोक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को दो उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी आरोपी बनाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जांच कराई थी। प्राथमिक जांच में पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी और अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी को गंभीर लापरवाही का दोषी माना गया। ये दोनों विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के पद पर तैनात थे। आयोग ने बुधवार को दोनों उप जिलाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया था। उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई
आयोग की सख्ती के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों एसडीएम के खिलाफ अब विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। बता दें कि सपा ने सोमवार को इस मामले में ज्ञापन दिया था। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद़दे को उठाया। इस मामले में दोनों दलों के नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है। 

विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
एसआईआर के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मामला तूल पकड़ने लगा है। सदर विधानसभा सीट पर वोटों में हेरफेर के आरोप लगाते हुए सपा और कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने 13 हजार से अधिक वोटों में गड़बड़ी और कुल 16 हजार से अधिक वोटों में हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके पीछे सत्ता पक्ष के एक मौजूदा विधायक के इशारे पर अधिकारियों के सिंडिकेट के काम करने का दावा किया। मामले में तत्कालीन डीएम की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी प्रेसवार्ता कर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू ने सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कथित हेरफेर के लिए प्रशासनिक अधिकारियों  को जिम्मेदार ठहराया। सपा नेताओं का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने काम किया। 

उनका दावा है कि एसआईआर के बाद भी मतदाताओं के ईपीआईसी (वोटर पहचान पत्र) नंबर बदले गए। इसके जरिये बड़े पैमाने पर मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की योजना बनाई गई। सपा नेताओं ने पूरे मामले की जांच कराने के साथ मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर कर सुधार करने की मांग की है।दोनों दलों के आरोपों के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed