फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man throat slit in broad daylight in Pilibhit village

पीलीभीत: दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, आरोपी ने धारदार हथियार से काटा गला, मौके से फरार

Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा कपूरपुर गांव में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसका गला काट डाला। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
man throat slit in broad daylight in Pilibhit village
अरबाज उर्फ भूरा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरबाज उर्फ भूरा के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


Trending Videos

परिजनों ने बताया कि अरबाज एक राइस मिल में काम करता था। दोपहर के वक्त वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उस पर हमला कर धारदार हथियार से गला काट दिया गया। परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश से इन्कार किया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी 
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed