{"_id":"6adee0c3bc2d2869e70ab544","slug":"video-women-in-babuganj-market-said-that-they-now-feel-safe-even-at-night-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाबूगंज बाजार में महिलाएं बोलीं, अब रात में भी सुरक्षित महसूस करते हैं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाबूगंज बाजार में महिलाएं बोलीं, अब रात में भी सुरक्षित महसूस करते हैं।
एटा। शहर के बाबूगंज बाजार में अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने महिला सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी ली गई। महिलाओं ने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
महिलाओं ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों से उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पहले शाम के समय बाजार आने में महिलाएं असहज महसूस करती थीं, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार आया है। महिलाएं और युवतियां शाम व रात के समय भी बेझिझक खरीदारी करने आ सकती हैं।
महिलाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। मिशन शक्ति जैसे अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।