{"_id":"6adedca2e109336dd10c1f18","slug":"agra-air-pollution-sanjay-place-aqi-reaches-213-taj-mahal-zone-records-349-in-earlier-reading-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बदल गया डेटा: संजय प्लेस में 213 एक्यूआई, ताज के पास 349 पहुंचा; जानें आगरा की हवा में कितना जहर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बदल गया डेटा: संजय प्लेस में 213 एक्यूआई, ताज के पास 349 पहुंचा; जानें आगरा की हवा में कितना जहर?
Mon, 26 Oct 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
आगरा में वायु प्रदूषण के आंकड़ों में अलग-अलग स्थानों और लैब के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को संजय प्लेस का एक्यूआई 213, रोहता का 147 और शाहजहां गार्डन का 82 दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर सीकरी में एक्यूआई 241 रहा।
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के संजय प्लेस में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का 24 घंटे में ही बदल गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यहां एक्यूआई 96 दर्ज था। इसके उलट 500 मीटर के दायरे में खुदाई-वाहनों के संचालन प्रतिबंध के बावजूद 349 एक्यूआई था। ये आंकड़ा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की लैब का है।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार को बोर्ड की लैब में संजय प्लेस का अधिकतम एक्यूआई 213 दर्ज हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एएसआई की लैब के इस आंकड़े की खबर प्रकाशित की थी। ताजमहल पर वाहन-खुदाई प्रतिबंधित होने के बावजूद संजय प्लेस का एक्यूआई एक तिहाई कम था। जबकि संजय प्लेस शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। रविवार को इसी संजय प्लेस में प्रदूषण बोर्ड की लैब ने 202 एक्यूआई दिखाया है, जो खराब गुणवत्ता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्टिकुलेट मैटर 2.5 अधिकतम 420 रहा। ये बेहद खराब स्थिति है। ओवरऑल शहर का 134 एक्यूआई रहा है। ये प्रदूषण की मध्यम स्थिति है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासतौर से अस्थमा और सांस रोग के मरीजों की सीने में जकड़न और सांस फूल रही है।
फतेहपुर सीकरी की हवा खराब, 241 एक्यूआई
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लैब के अनुसार फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। यहां की हवा खराब है और इसका एक्यूआई 241 पहुंच गया है। शहर की बात करें तो उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रोहता में 147 एक्यूआई है। सबसे कम शाहजहां गार्डन का है, इसका एक्यूआई 82 है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लैब के अनुसार फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। यहां की हवा खराब है और इसका एक्यूआई 241 पहुंच गया है। शहर की बात करें तो उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रोहता में 147 एक्यूआई है। सबसे कम शाहजहां गार्डन का है, इसका एक्यूआई 82 है।
ये रहा एक्यूआई
क्षेत्र एक्यूआई
संजय प्लेस 213
रोहता 147
आवास विकास कॉलोनी 136
मनोहर पुर 114
शाहजहां गार्डन 82
क्षेत्र एक्यूआई
संजय प्लेस 213
रोहता 147
आवास विकास कॉलोनी 136
मनोहर पुर 114
शाहजहां गार्डन 82