फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishya Community Gives 72-Hour Ultimatum to Higher Education Minister Yogendra Upadhyay

यूपी: वैश्य समाज पर उच्च शिक्षा मंत्री ने की ऐसी टिप्पणी, खौल उठा अग्रबंधुओं का खून; दे डाली ये चेतावनी

Mon, 26 Oct 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

शिक्षक एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल पर टिप्पणी को लेकर आगरा में वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि 72 घंटे में माफी नहीं मिलने पर मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Vaishya Community Gives 72-Hour Ultimatum to Higher Education Minister Yogendra Upadhyay
वैश्य समाज पर उच्च शिक्षा मंत्री ने की टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक एमएलसी एवं सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की टिप्पणी से वैश्य समाज में आक्रोश है। वैश्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को संजय प्लेस में बैठक की। मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक में टिप्पणी को मंत्री पद की गरिमा और सामाजिक सद्भाव के विरुद्ध बताया। व्यापारी नेता रमन लाल गोयल ने कहा कि वैश्य समाज के स्वाभिमान को चुनौती देना और युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेना उचित नहीं है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

युवा अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के कोषाध्यक्ष विनय मित्तल ने दो टूक कहा कि वैश्य समाज किसी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। अगर मंत्री अपनी भाषा की मर्यादा नहीं समझते, तो समाज अपनी लोकतांत्रिक शक्ति से उन्हें उनकी राजनीतिक हैसियत का अहसास कराएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य एकता परिषद के गिरीश चंद गोयल और आगरा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य मदन गर्ग ने कहा कि भाजपा आलाकमान को अनुशासनहीन नेताओं पर समय रहते लगाम कसनी चाहिए। उच्च शिक्षा जैसे विभाग के मंत्री की टिप्पणी से वैश्य समाज आहत हुआ है। मंत्री सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर खेद व्यक्त नहीं करते हैं तो आगामी चुनावों में समाज एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएगा।

 
विज्ञापन

सम्मान दीजिए, सम्मान पाइए
वैश्य समाज के रवि अग्रवाल और हरिओम अग्रवाल ने कहा कि देश-प्रदेश की आर्थिक रीढ़ और रोजगार सृजन में अग्रणी वैश्य समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है। हर नागरिक अपने विवेक से राजनीतिक निर्णय लेने को स्वतंत्र है। हमारी चुप्पी को मजबूरी न समझा जाए, सम्मान दीजिए-सम्मान पाइए यही हमारा मूल मंत्र है।

 

तथ्य को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा पेश
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग बयान को तोड़-मरोड़कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने प्रश्न किया था कि सपा प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा बूथ कैप्चर करा रही है। इस पर आपको क्या कहना है। जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सपा के लोगों का भाजपा पर बूथ कैप्चर का आरोप लगाना वैसा ही है जैसे कोई सती पर अंगुली उठाए। इसमें किसी व्यक्ति या समाज विशेष को नहीं बल्कि सपा की संस्कृति पर चोट की गई।

 

Vaishya Community Gives 72-Hour Ultimatum to Higher Education Minister Yogendra Upadhyay
मंत्री के माफी न मांगने पर आवास घेरने का एलान - फोटो : अमर उजाला
मंत्री के माफी न मांगने पर आवास घेरने का एलान
 उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पर वैश्य समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए रविवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में वैश्य समाज ने बैठक बुलाई। बैठक में घोषणा की गई कि यदि मंत्री ने 72 घंटे में माफी नहीं मांगी तो उनके आवास का घेराव किया जाएगा।
भारतीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। अग्रवाल ने कहा कि समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण व सर्वाधिक कर अदायगी करने वाले वैश्य समाज के लिए ऐसी ओछी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मंत्री ने भूल नहीं सुधारी, तो पूरे ब्रज क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू होगा।
 

अग्रवाल महासभा के कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल ने मंत्री से अविलंब अपने शब्द वापस लेने की मांग की। वहीं, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने शहर में जगह-जगह प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में राजकुमार गर्ग, नरेंद्र सिंघल, ऋषि गुप्ता, सुशील अग्रवाल, रामचरण पोरवाल, रूपेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed