फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love

रश्मिका मंदाना: 'सौ बार नहीं, हजार बार...', अभिनेत्री ने दिया ट्रोलिंग का जवाब; रील बनाने वालों को लताड़ा

Mon, 26 Oct 2026 03:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 26 Oct 2026 03:34 PM IST
सार

  • रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है। 
  • हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के बाद कपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
  • ऐसे में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सारी बातें क्लियर की हैं।

विज्ञापन
Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट शेयर कर विजय और अपने प्यार पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या लिखा। 
विज्ञापन


रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट
रश्मिका ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे और विजय से जुड़े इस पूरे मामले पर मेरी तरफ से बस एक छोटी-सी बात। मैं आमतौर पर इन चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर इस समय जो माहौल बना हुआ है, वह लोगों की अलग-अलग राय से ज्यादा एक ऐसी भीड़ जैसा लग रहा है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को निशाना बना रही है। कहीं न कहीं, इस पूरी बातचीत का असली मुद्दा ही पीछे छूट गया। शायद यह कुछ लोगों के नजरिए से मेल नहीं खाता। शायद कुछ लोग इसे समझना ही नहीं चाहते।'
विज्ञापन


'मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि मैं उन लोगों के विश्वास को बचाना चाहती हूं, जो प्यार में यकीन रखते हैं। मैं चाहती हूं कि हर किसी को अपने हिस्से का प्यार मिले।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोलिंग्स का भी दिया करारा जवाब
ट्रोलिंग को लेकर रश्मिका ने लिखा, 'मेरे और विजय के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार लोगों की राय, टिप्पणियों और बिना मांगी गई सलाहों की बौछार हो रही है, और वह भी बिना किसी वजह के। सबसे पहली बात, यह कभी भी गिनती या पूरे एक साल की बात नहीं थी। कुछ लोग बस इसी बात पर अटक गए।'

'हां, हमारे बीच वह बातचीत हुई थी। लेकिन हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था। उस बातचीत का असली मतलब यह था कि वह (विजय) चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए समय और जगह दें। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, खुशियों और मुश्किलों के बावजूद हम दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और इसके लिए यह सही समय है। और हमने ऐसा किया। हमने एक-दूसरे को चुना।'

Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विजय को लेकर कही ये बात
विजय को डिफेंड करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह बिल्कुल ठीक है कि मुझे पहले से पता था कि मुझे क्या चाहिए। उसी तरह, यह भी ठीक था कि वह जिंदगी की व्यावहारिक बातों पर सोचने, हर पहलू को समझने और आश्वस्त होने के लिए समय लेना चाहता था। इससे हमारे प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं दिल से सोचती हूं और वह दिमाग से। हमारी जिंदगी में हमें एक-दूसरे की इसी खूबी की जरूरत है।'

'हमारे लिए शादी का मतलब कभी भी प्रपोजल देना, घुटनों पर बैठना या उंगली में अंगूठी पहनाना नहीं था। ये सब शादी के खूबसूरत बाहरी पहलू हैं। हमारे लिए शादी का मतलब एक साथ जिंदगी और भविष्य बनाना था। और मुझे लगता है कि अब तक हमने यह काम बहुत खूबसूरती से किया है। और हां, मैं अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हूं। आखिर इसमें बुरा क्या है? सौ बार नहीं, हजार बार भी प्रपोज करने को तैयार हूं।'

'अगर हमारा प्यार आपकी कल्पना के मुताबिक नहीं है, तो कोई बात नहीं। आप अपनी जिंदगी में प्यार की उस खूबसूरत कल्पना को जीएं। मैं हर उस इंसान के लिए खुश होऊंगी, जिसे प्यार और खुशी मिलती है।'

Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रही रील्स पर कही ये बात
वायरल हो रही रील्स को लेकर रश्मिका ने लिखा, 'उन लड़कियों से, जो एक दूसरी महिला की चिंता करने के नाम पर रील्स बना रही हैं, मुझे इस रिश्ते से दूर भागने के लिए कह रही हैं और मेरी सुरक्षा के नाम पर मुफ्त में रिश्तों से जुड़ी सलाह दे रही हैं। आज मैं अपनी जिंदगी में अब तक की सबसे ज्यादा खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि आप यह खुशी मेरे चेहरे पर, शादी के बाद मेरे जीवन में आए आनंद में, मेरे अभिनय में, मेरी फिल्मों में और मेरे जिंदगी जीने के तरीके में देख सकते हैं। मैं खुश हूं। मैं संतुष्ट हूं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। उन्होंने आगे बताया कि उनके हर कठिन समय में विजय उनके साथ होते हैं और कहा 'ऐसा इंसान ढूंढिए, जो आपसे इतनी खूबसूरती से प्यार करे कि शादी के बाद भी आपका मन उससे दोबारा कहने का करे, ‘चलो, शादी कर लेते हैं।’

आखिर में एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रियाअदा किया। पोस्ट की आखिरी स्लाइड में रश्मिका ने एक वीडियो भी लगाया जिसमें विजय उन्हें पीठ पर बिठाकर घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। 

रश्मिका का पोस्ट- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
करण जौहर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों ट्रोल हो रहा था कपल? 
दरअसल, 'कॉफी विद करण' के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो में विजय और रश्मिका शादी पर बात करते नजर आ रहे है। रश्मिका बताती हैं कि एक एयरपोर्ट पर उन्होंने विजय को शादी के लिए प्रपोज किया था। 

उनके इस सवाल पर विजय ने उनसे 100 बार और पूछने को कहा था। इसके बाद रश्मिका ने बताया कि उन्होंने लगभग एक साल तक इस बात के लिए विजय की मंजूरी का इंतजार किया, तब जाकर वो माने। वहीं विजय ने आगे बताया कि धीरे-धीरे वो भी इस बात को समझने लगे थे कि रश्मिका से उन्हें शादी करनी चाहिए। 

इन वीडियोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल की जमकर ट्रोलिंग हुई। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर विजय की आलोचना करते हुए लिखा, 'विजय देवरकोंडा एक चलते-फिरते रेड फ्लैग हैं। सोचिए, कोई अपने पार्टनर को पूरी दुनिया के सामने कैसे बेइज्जत कर सकता है। हंसी आती है। रश्मिका इससे बेहतर की हकदार हैं।'

एक अन्य यूजर ने रश्मिका के उनसे शादी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'रश्मिका, तुम इतने समय तक इनके साथ रहीं और अच्छी हिट फिल्में देकर इतना पैसा कमाने के बाद भी शादी के लिए मिन्नतें करती रहीं? तुम शादी करने के बजाय सिंगल रहकर ज्यादा खुश रहतीं।'

वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस कपल का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अब तो ऐसा लगता है कि रश्मिका विजय से प्यार करती हैं और विजय खुद से प्यार करते हैं।'

Koffee With Karan Rashmika Mandanna Hits Back At Trolls Over Vijay Deverakonda Says Im Completely In Love
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई विजय-रश्मिका की शादी?  
  • मशहूर साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे।
  • दोनों का यह बेहद निजी विवाह समारोह राजस्थान के उदयपुर में में संपन्न हुआ।
  • इस शादी में सुबह तेलुगु रीतिरिवाज से फेरे हुए, वहीं शाम को रश्मिका के गृहनगर की कोडवा परंपरा निभाई गई।
  • इस विवाह में रश्मिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की खूबसूरत साड़ी और विजय ने पारंपरिक धोती पहनी थी। 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था?' काशवी के जाने के बाद भड़कीं लव, गुस्से में स्काउट ने कही ये बात!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed