फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharman Nayanthara Joins Rajinikanth’s Movie Reunites With Superstar After Five Years

धर्मन: रजनीकांत की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री, पांच साल बाद फिर साथ दिखेगी जोड़ी; जानें कब होगी रिलीज

Mon, 26 Oct 2026 01:22 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 01:22 PM IST
सार

  • रजनीकांत की फिल्म धर्मन' में अभिनेत्री नयनतारा की एंट्री हो गई है।
  • इस फिल्म के साथ दोनों पांच साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
  • बता दें कि रजनीकांत और नयनतारा को आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म 'अन्नात्थे' में साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Dharman Nayanthara Joins Rajinikanth’s Movie Reunites With Superstar After Five Years
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जेलर 2' के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धर्मन' की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, 'थलाइवा' की 'धर्मन' में  एक्ट्रेस नयनतारा की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और नयनतारा पांच साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म 'अन्नात्थे' में साथ काम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

Dharman Nayanthara Joins Rajinikanth’s Movie Reunites With Superstar After Five Years
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रोडक्शन हाउस ने किया नयनतारा का स्वागत
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नयनतारा के फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी। एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, "अब दमदार अंदाज दोगुना होने वाला है। फिल्म 'धर्मन' में नयनतारा का स्वागत है।'

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं नयनतारा और रजनीकांत
नयनतारा और रजनीकांत इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इनमें 'चंद्रमुखी' (2005), 'कुसेलन' (2008), 'दरबार' (2020) और 'अन्नात्थे' (2021) शामिल हैं। हालांकि, फिल्म 'धर्मन' में नयनतारा का किरदार क्या होगा और इसकी कहानी किस बारे में है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

Dharman Nayanthara Joins Rajinikanth’s Movie Reunites With Superstar After Five Years
धर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'धर्मन'
फिल्म 'धर्मन' का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जबकि इसे एक्टर और फिल्ममेकर कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और टीम अब तक कई शेड्यूल पूरे कर चुकी है।

मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, फिल्म को पोंगल 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

Dharman Nayanthara Joins Rajinikanth’s Movie Reunites With Superstar After Five Years
धर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे बनेंगे 'धर्मन' का हिस्सा
इस फिल्म में सिमरन, राशि खन्ना और श्रीलीला भी नजर आएंगी। वहीं, खबर है कि राम पोथिनेनी को फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी निकेत बोम्मिरेड्डी कर रहे हैं। प्रदीप ई. राघव फिल्म के एडिटर हैं और अनबरीव की जोड़ी एक्शन सीन की जिम्मेदारी संभाल रही है। अश्वथ मारिमुथु इससे पहले 'ओह माय कडवुले' (2020) और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed