{"_id":"6adeec45639e287e2005eec8","slug":"tiger-shroff-firing-case-shooters-tracked-aamir-khan-for-a-month-before-targeting-tiger-2026-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों आसान निशाना थे टाइगर?: जांच में नए खुलासे; शूटर्स ने तीन बार की आमिर के घर की रेकी, इस आदत ने बचाई जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों आसान निशाना थे टाइगर?: जांच में नए खुलासे; शूटर्स ने तीन बार की आमिर के घर की रेकी, इस आदत ने बचाई जान
Mon, 26 Oct 2026 11:38 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:38 AM IST
सार
- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को फायरिंग की घटना हुई थी।
- गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे।
- टाइगर से पहले आमिर खान क्यों थे टारगेट?
- अब घटना के बाद पुलिस की जांच में बड़े खुलासे सामने आए हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ और आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई नए खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस की जांच के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि अभिनेता आमिर खान भी थे। जानिए क्या है पूरा मामला।
Trending Videos
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को मिली धमकी से जुड़ रहे तार
पुलिस इस साजिश को जुलाई में आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिए मिली धमकी से भी जोड़कर देख रही है। उस समय सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक शख्स ने आमिर खान को धमकी दी थी।
यह धमकी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर दी गई थी। धमकी देने वाले ने इस शादी पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, आमिर खान ने बाद में एक इंटरव्यू में इस मामले पर अपनी बात रखी थी।

टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
क्यों टाइगर श्रॉफ को बनाया निशाना?
आमिर खान पर हमला करने का मौका नहीं मिलने के बाद शूटर्स ने अपना ध्यान टाइगर श्रॉफ की ओर कर दिया। जांच के मुताबिक, टाइगर की दिनचर्या काफी हद तक तय थी। वह नियमित रूप से जिम जाते थे और रविवार को जुहू के एक पार्क में फुटबॉल खेलने भी पहुंचते थे।
बताया जा रहा है कि शूटर्स को टाइगर की इसी तय दिनचर्या के कारण उन तक पहुंचना आसान लगा। उनकी गतिविधियों का अंदाजा लगाना दूसरे सितारों के मुकाबले आसान था। जांच में यह भी सामने आया है कि शूटर्स ने बॉलीवुड के अन्य सितारों की भी रेकी की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आए इन दावों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

रोहित शेट्टी, सलमान खान और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी लंबे समय से निशाने पर
जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, सलमान खान भी लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं। हालांकि, उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण हमलावर उन तक नहीं पहुंच सके। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को हरियाणा से दो शूटर मुंबई पहुंचे थे। इनकी पहचान फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में बताई गई है।
दोनों ने बांद्रा में आमिर खान के घर के पास ठहरकर इलाके की रेकी की थी। कई दिनों तक कोशिश करने के बाद भी जब उन्हें आमिर खान पर हमला करने का मौका नहीं मिला, तो उन्होंने सितंबर के आखिर में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित से संपर्क किया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला लिया गया।

टाइगर की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग में इस्तेमाल हुईं कितनी पिस्टल?
इस मामले में हथियारों को लेकर भी नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल और एक देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि देसी पिस्टल जाम हो गई थी, जिसकी वजह से टाइगर की कार की साइड विंडो पर उससे गोली नहीं चल पाई। इससे अभिनेता बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने दो दिन पहले सूरत से दोनों पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब पुलिस इस मामले में हथियारों के इस्तेमाल, शूटर्स की गतिविधियों और साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में कौन-कौन शामिल था और इसके पीछे की पूरी योजना क्या थी।