{"_id":"6adee4511d186ca825095f76","slug":"video-body-of-temple-priest-found-hanging-from-tree-in-sitapur-murder-suspected-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के कमोलिया गांव के दक्षिण स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी जंगी बाबा (55) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
ग्रामीणों के अनुसार, जंगी बाबा करीब 25 वर्ष पहले यहां आकर रहने लगे थे। वह बालाजी मंदिर में साफ-सफाई और पूजा-पाठ करते थे। धीरे-धीरे उनके कई शिष्य भी बन गए। ग्रामीणों को उनके पिता और मूल निवास के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ लोगों के मुताबिक, वह जनकपुर के रहने वाले थे।
मौके पर पहुंचे उनके गुरु भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि पुजारी पेड़ पर नहीं चढ़ पाते थे। ऐसे में उनका शव पेड़ से लटका कैसे मिला, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।