फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lack of amenities at Tulip Yellow Society in Sector-69; residents troubled by dust and darkness

Gurugram News: सेक्टर-69 की ट्यूलिप येलो सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, धूल और अंधेरे से परेशान लोग

Sun, 25 Oct 2026 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lack of amenities at Tulip Yellow Society in Sector-69; residents troubled by dust and darkness
-टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, सड़क पर पड़े सीवर पाइप से आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी के लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद में लोगों ने कहा कि वे सभी तरह के टैक्स देते हैं, लेकिन इलाके में सफाई, स्ट्रीट लाइट और सीवर जैसी सुविधाएं ठीक नहीं हैं। लोगों ने नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

सोसाइटी के पास ट्यूलिप चौक पर पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि काम धीमी गति से होने के कारण सड़क पर धूल उड़ती रहती है। वहीं, सोसाइटी के आसपास आरएमसी प्लांट और बड़े ट्रकों की आवाजाही से भी धूल की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी होती है।
विज्ञापन


दीवाली नजदीक है, लेकिन सोसाइटी के पास कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। रात के समय सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। इसके अलावा, दरबारीपुर रोड पर करीब 200 मीटर तक सीवर लाइन डालने के बाद आगे का काम अधूरा पड़ा है। सड़क पर पाइप रखे होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सोसाइटी का सीवर कनेक्शन भी मुख्य सीवर लाइन से नहीं जुड़ा है। ऐसे में गंदा पानी टैंकर के जरीये बाहर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइट्स-----

नियमित रूप से टैक्स देते हैं, लेकिन इसके बाद भी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संबंधित विभागों को लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।----आर के जायसवाल (समाजसेवी)

ट्यूलिप चौक पर पाइपलाइन डालने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे धूल उड़ती रहती है और लोगों को परेशानी होती है।---जतिन दहिया, सोसाइटी निवासी

सोसाइटी के पास कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।---संजय कुमार, सोसाइटी निवासी

दरबारीपुर रोड पर सीवर लाइन का काम अधूरा है। सड़क पर पाइप पड़े होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।--जतिन यादव, सोसाइटी निवासी

आरएमसी प्लांट और बड़े ट्रकों के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।---शालिनी गोयल, सोसाइटी निवासी

सोसाइटी का सीवर कनेक्शन मुख्य लाइन से नहीं जुड़ा है। संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करना चाहिए।----विजय ठाकुर, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed