{"_id":"6a3679f23a38ad6848040e3e","slug":"video-bjp-national-president-nitin-nabin-arrived-in-amritsar-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के पहले दिन अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरुघर का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की।
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
हरमंदिर साहिब पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन ने गुरुघर में श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होकर देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब परिसर का भी भ्रमण किया तथा सिख परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।
संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन 20 से 22 जून तक पंजाब में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
भाजपा नेतृत्व के अनुसार पंजाब में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।