फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of a young man found hanging from a mango tree; suicide note and mobile phone recovered

औरैया: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट और मोबाइल मिला

Mon, 26 Oct 2026 11:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a mango tree; suicide note and mobile phone recovered
बृजेश पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर सोमवार सुबह आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। खेतों की ओर निकले ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी बृजेश पाल (35) पुत्र शिव प्रकाश नोएडा में निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चलाता था। वह 18 अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल खेतों की ओर टहलने निकले थे। हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर गंगाराम के खेत के पास आम के पेड़ से युवक का शव लटका देखकर उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिव प्रकाश, मां कुश्मा देवी और भाई अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान में लगा था ईयरबड्स
मौके पर मृतक के कानों में ईयरबड्स लगे हुए थे। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला, जबकि पास में बाइक खड़ी थी। बताया गया कि युवक ने घटना से पहले व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य युवक को लड़की की फोटो और कागज पर लिखा एक मोबाइल नंबर भेजा था। इन तथ्यों के आधार पर मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed