{"_id":"6a36d0a3fa4b1c5c0e021e4c","slug":"video-two-accused-who-murdered-their-neighbor-arrested-in-police-encounter-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पड़ोसी की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पड़ोसी की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:10 PM IST
बादलपुर कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को बादलपुर कोतवाली पुलिस लोकल इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के आगे एनटीपीसी कट स्थित अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पीछा किए जाने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक नागर उर्फ विक्की निवासी अच्छेजा और विशाल निवासी रायल सिटी, अच्छेजा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 19 जून को पड़ोसी जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक की पुत्री की तहरीर पर बादलपुर कोतवाली में हत्या का प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है। बरामद हथियारों और बाइक के संबंध में भी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं।
एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।