{"_id":"6a36819984b241db950a1345","slug":"video-bjp-state-president-received-grand-welcome-upon-arriving-in-gurugram-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने गुरुग्राम में भव्य स्वागत कार्यक्रमों से अभिभूत होकर कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के समर्पण भाव से ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। गुरुग्राम पहुंची प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और जयघोष के उद्घोष लगाकर भव्य अभिनंदन किया। रास्ते में लगभग 15 से 20 जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अपने अपने तरीके से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत किया और फिर गुरुग्राम, सेक्टर-17ए स्थित ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं अपनी प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। शहर में जगह-जगह अलग-अलग नेताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कैंप लगाए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।