{"_id":"6a362123f6b14bc07208a628","slug":"nadi-magarmacch-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4414457-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ, नदी किनारे बसे गांवों में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ, नदी किनारे बसे गांवों में भय का माहौल
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 11:19 AM IST
राजनांदगांव के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी व आसपास के गांवों के बीच से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से नदी किनारे बसे गांवों में जहां दहशत का माहौल निर्मित हो गया हैं। वहीं वन महकमा भी रेस्क्यू और सुरक्षात्मक कवायदों में जुटा हुआ हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में शिवनाथ नदी के पानी में मगरमच्छ तैरता दिखाई दे रहा हैं। वायरल तस्वीर का लोकेशन खंगालने पर पता चला कि यह तश्वीर अंबागढ़ चौकी नगर और नगर से लगे गौलीटोला गांव के इर्द-गिर्द की है। वहीं तस्वीर में दिख रहा प्राणी भी मगरमच्छ ही है। डीएफओ दिनेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है।
डीएफओ के मुताबिक ग्रामीणों के जरिए वन महकमे को नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना के बाद संबंधित क्षेत्र में क्षेत्रीय वन अफसरों, कर्मचारियों को निगरानी में लगा दिया गया हैं। वहीं, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मणिराम पाल अपनी टीम के साथ गौलीटोला क्षेत्र में नदी किनारे निगरानी में तैनात दिखे। उन्होंने बताया कि जो तस्वीर सामने आई है वह मगरमच्छ की है। लगातार नदी में निगरानी की जा रही है। हालांकि, मगरमच्छ अभी तक दोबारा नहीं दिखा है। टीम तैनात कर लोगों को अलर्ट किया गया हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।