फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   CG: Smriti to hold a marathon meeting; Chhattisgarh Morning News, read here today programs

सीजी: स्मृति लेंगी मैराथन बैठक; सीएम साय रहेंगे मौजूद, किसान करेंगे सत्याग्रह, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे।  दोपहर 12:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई पहुंचेंगे। यहां पर कई मैराथन बैठकें होंगी। 

विज्ञापन
CG: Smriti to hold a marathon meeting; Chhattisgarh Morning News, read here today programs
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू अपने प्रवास के दूसरे दिन रायपुर में कई महत्वपूर्ण मैराथन बैठक लेंगे। इसमें वे संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने रविवार को कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल वही लोग उपस्थित रहें जिन्हें आमंत्रित किया गया है। बिना किसी कार्य अथवा बुलावे के कार्यकर्ताओं को कार्यालय आने से बचना चाहिए।
विज्ञापन




सीएम साय इन बैठकों में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। दोपहर 12:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई पहुंचेंगे। यहां पर कई मैराथन बैठकें होंगी। शाम 4:30 बजे तक बैठकों में शामिल होंगे। 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौट जायेंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठकें होंगी। 
विज्ञापन





हॉकी लीग का आज पांचवां दिन
रायपुर में खेले जा रहे हॉकी लीग में सोमवार को पहले मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का सामना बैलाडीला बुल्स से होगा। वहीं दूसरे मैच में चक्रधर चैंपियंस और मैनपाट टाइटन्स भिड़ेंगे। वहीं 25 अक्टूबर को रात 7:30 बजे खेले गए लीग के सातवें मुकाबले में प्रदीप मोर की अगुवाई वाली मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से करारी शिकस्त देकर उन्हें खिताबी दौड़ से लगभग बाहर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली बंद
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बिजली कंपनी ने निर्माण और रखरखाव कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है। आज से 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 



एबीवीपी का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन आज
एबीवीपी ने आज विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन करेगा। एबीवीपी ने कहा कि पिछले कुछ महिनों में देश में छात्र आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके विरोध में 26 अक्टूबर को प्रदर्शन और रैली निकाली जायेगी। दोपहर 12:45 बजे सप्रे स्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू होकर महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय के सामने तक रैली निकाली जाएगी। 




किसानों सत्याग्रह आज
किसान एक बार फिर आंदोलन के मोड में है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बकाया अंतर राशि के भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश किसान संघ ने दावा किया है कि सरकार पर किसानों का 6,066 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान की मांग को लेकर 26 अक्टूबर से दाम सत्याग्रह शुरू करेंगे। इस क्रम में किसान भुगतान यात्रा निकालेंगे और जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। संघ ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 की धान की अंतर राशि का तत्काल भुगतान करने, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के 1,700 करोड़ रुपये जारी करने और किसानों को MSP की गारंटी देने के लिए कानून बनाने की मांग की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed