Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur: Dr. Rajiv Bindal says India has carved a new identity on the global stage under the leadership of Prime Minister Modi.
{"_id":"6a3677f3847f82d81403a34f","slug":"video-sirmaur-dr-rajiv-bindal-says-india-has-carved-a-new-identity-on-the-global-stage-under-the-leadership-of-prime-minister-modi-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी गौरवशाली पहचान स्थापित की है। आज देश आर्थिक महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के दौरान विकास और जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणामों से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन का माहौल बन रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, सिरमौर जिला प्रभारी संजय ठाकुर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।