{"_id":"6a3601f63367d07b770d0195","slug":"video-video-atararashhataraya-yaga-thavasa-ka-parava-sathhaya-para-yaga-oura-sasakataka-karayakarama-ka-aayajana-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को भारतीय संस्कृति और योग के महत्व का संदेश दिया।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
वहीं केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, नीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।