Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Krishna Bedi said: Congress leaders mislead the youth by citing examples like Jain-ji, Nepal, and Afghanistan.
{"_id":"6a3610106a9513ac5d0e36b9","slug":"video-krishna-bedi-said-congress-leaders-mislead-the-youth-by-citing-examples-like-jain-ji-nepal-and-afghanistan-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृृष्ण बेदी ने कहा: कांग्रेस नेता युवाओं को जैन-जी, नेपाल व अफगानिस्तान का उदाहरण देकर बरगलाने का करते है कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृृष्ण बेदी ने कहा: कांग्रेस नेता युवाओं को जैन-जी, नेपाल व अफगानिस्तान का उदाहरण देकर बरगलाने का करते है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को जैन-जी, नेपाल व अफगानिस्तान का उदाहरण देकर बरगलाने का काम कर रही है। यह बात उन्होंने हरियाणा कला परिषद द्वारा सूर्य कवि लखमीचंद आश्रम में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में शिरकत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की सांस्कृतिक कलाओं सांग, रागिनी, गीत के मंचन को सुना व देखा तथा हरियाणा की संस्कृति को आगे बढ़ान वाले कलाकारों की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। कृष्ण बेदी ने कहा कि सूर्य कवि दादा लखमीचंद ने जो हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उसी को आज उनकी तीसरी व चौथी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है तथा आज प्रदेश भर से जुटे हरियाणवी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में दे रहे है। यह हरियाणा की संस्कृति के लिए गौरव की बात है।
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। जबकि एसआइआर के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो व्यक्ति दूसरे राज्यों में चले गए है या गांव छोडक़र शहर में आ गए है या एक बेटी गांव से ससुराल जा चुके है, उनकी वोट को काटकर 18 साल की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं के वोट बनाए जा रहे है तथा जो व्यक्ति जहां रहते है, वोट शुद्धिकरण किया जा रहा है। इससे मतदाताओं का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के केंद्रीय शिक्षा बजट से अधिक देश का युवाओं का कोचिंग पर अधिक बजट लगता है के आरोप पर कृष्ण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी कही से भी आंकड़े उठाकर जोड़ देते है। राहुल सहित विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा व विधानसभा व संसद में आंकड़ों के साथ बातचीत करने पर सदन छोड़कर बाहर चले जाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कनाड़ा, अमेरिका व चाइना में जाकर देश विरोधी बयान देते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।