Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
An award ceremony for Asian Games medalists from across the state will be held in Bhiwani on October 30.
{"_id":"6adf2ea5c868bfa2c3037c1e","slug":"video-an-award-ceremony-for-asian-games-medalists-from-across-the-state-will-be-held-in-bhiwani-on-october-30-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 30 अक्तूबर को प्रदेश भर के एशियन गेम्स विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 30 अक्तूबर को प्रदेश भर के एशियन गेम्स विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान समारोह
भिवानी। भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश भर के एशियन गेम्स विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों की इनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे। ये जानकारी महर्षि बाल्मीक जयंती पर पहुंचे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दी।
हरियाणा सरकार द्वारा सोमवार को जिला स्तर पर महर्षि बाल्मीकी जयंती मनाई गई। भिवानी में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय समारोह हुआ। जिसमें भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीयी की जयंती प्रदेश व जिला स्तर के साथ हर गांव में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकी के जीवन से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा ये मिलती है कि इंसान कभी भी अपने जीवन में बदलाव कर सकता है। ऐसा बदलाव जो सभी के हित का हो। सांसद ने कहा कि महर्षि बाल्मीकी में लिखा है कि कोई इंसान कितना भी बड़ा या ज्ञानी हो, पर घमंड सभी का नाश कर देता है। वहीं सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जापान में आयोजित एशियन गेम में प्रदेश भर के विजेता खिलाड़ियों को सीएम नायब सैनी 30 अक्तूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में करोड़ों की इनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन पंजाब व हरियाणा की लड़कियों का कबड्डी मैच भी होगा। सांसद ने कहा कि जिला स्तर पर पहली बार इतना बड़ा व भव्य आयोजन होगा। हालांकि इस दौरान वो भिवानी में खेल युनिवर्सिटी बनाने की उठ रही मांग के सवाल पर चुपी साध गए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।