Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Kachcha Arhtiya Association election in Tohana: Roshan Lal Saini elected president by a margin of 6 votes.
{"_id":"6a36101a633eda58000640bf","slug":"video-kachcha-arhtiya-association-election-in-tohana-roshan-lal-saini-elected-president-by-a-margin-of-6-votes-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन चुनाव, रोशन लाल सैनी 6 वोट से बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन चुनाव, रोशन लाल सैनी 6 वोट से बने प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना अनाज मंडी की कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में रोशन लाल सैनी ने भगत सिंह को 6 वोट से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव कमेटी सदस्य लक्ष्मण दास बंसल ने बताया कि कुल 334 मतदाताओं में से सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना में रोशन लाल सैनी को 170 और भगत सिंह को 164 वोट मिले।
अग्रवाल भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए गए।
इस चुनाव में तीन पदों पर पहले ही सर्वसम्मति बन गई थी। उपप्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा और कैशियर पद पर राकेश गौतम निर्विरोध चुने गए। सचिव पद पर बलविंदर कुमार ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मदन लाल सैनी के पक्ष में नाम वापस ले लिया, जिससे मदन लाल सैनी निर्विरोध सचिव बने।
असली टक्कर प्रधान पद पर रही। सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अग्रवाल भवन में डटे रहे। मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। जीत के बाद रोशन लाल सैनी के समर्थकों ने खुशी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।