Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Four public toilets to be constructed in Loharu; Municipal Council President inaugurates the project.
{"_id":"6a361023505eba417f0b0a12","slug":"video-four-public-toilets-to-be-constructed-in-loharu-municipal-council-president-inaugurates-the-project-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में चार सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण, नगरपालिका प्रधान ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में चार सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण, नगरपालिका प्रधान ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोहारू शहर में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुराने शहर स्थित खटीकान चौपाल में नगरपालिका प्रधान द्वारा वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि रामबीर के वार्ड में बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ शुभारंभ किया।
नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शौचालय निर्माण की योजना के तहत खटीकान चौपाल के अलावा श्मशान भूमि, सुभाष ढाणी तथा लोको कॉलोनी में भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इन चारों परियोजनाओं पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। नगरपालिका प्रधान ने कहा कि लोहारू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगरपालिका निरंतर कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।