फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven-day heritage art festival at CBLU from 26

Bhiwani News: सीबीएलयू में सात दिवसीय विरासत कला उत्सव 26 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven-day heritage art festival at CBLU from 26
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक सात दिवसीय विरासत कला उत्सव आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के न्यू और ओल्ड कैंपस, प्रेम नगर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से विभिन्न राज्यों के कलाकार लोकसंगीत, नाटक और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि 26 अक्तूबर को नाटक ‘गूंगी चीखें’, 27 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सूफी गायक शमिंदर शम्मी की प्रस्तुति और 28 अक्तूबर को जसबीर सिंह एवं दल का सांग होगा। 29 अक्तूबर को नागालैंड का डिवाइन कनेक्शन रॉक बैंड प्रस्तुति देगा। 30 अक्तूबर को चंद्र कुमार गौड़ एवं दल हरियाणवी लोकगायन पेश करेंगे जबकि 31 अक्तूबर को युवा कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


एक नवंबर को लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां
उत्सव के अंतिम दिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। डॉ. मलिक ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में होने वाले उत्सव को कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा का मार्गदर्शन मिलेगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन से उत्सव में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed