सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired SE murdered in Jathlana; bludgeoned to death with a blow to the head; investigation also covering robbery angle.

जठलाना में रिटायर्ड एसई की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट; लूटपाट के एंगल से भी जांच

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:28 AM IST
Retired SE murdered in Jathlana; bludgeoned to death with a blow to the head; investigation also covering robbery angle.
यमुनानगर। जठलाना गांव में 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जगदीश बंसल की उनके घर में हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब उनकी घरेलू सहायिका रुखसाना रोजाना की तरह काम पर पहुंची। पुलिस ने हत्या और लूटपाट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी रेखा बंसल का करीब नौ वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनका बेटा राकेश बंसल परिवार सहित जीरकपुर में रहता है, जबकि जगदीश बंसल अपने पैतृक गांव जठलाना में अकेले रहना पसंद करते थे। घरेलू सहायिका रुखसाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंची तो बाहरी दो गेट खुले थे, लेकिन अंदर का गेट बंद था। उसने करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाया और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद ली गई। एक युवक दीवार फांदकर अंदर गया और मुख्य गेट खोला। कमरे के अंदर संदिग्ध स्थिति देखकर तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जगदीश बंसल का शव कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बेड, तकियों और फर्श पर खून बिखरा हुआ था। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त मिला, जिससे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर से दो गैस सिलेंडर गायब बताए जा रहे हैं। रुखसाना ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से उनके यहां काम कर रही थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह घर से गई थी, तब जगदीश बंसल अपने कमरे में एसी चलाकर अखबार पढ़ रहे थे। पुत्रवधू अर्चना बंसल ने बताया कि परिवार उन्हें अपने साथ रखने के लिए लगातार आग्रह करता था, लेकिन वह हमेशा गांव में अकेले रहना ही पसंद करते थे। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिवार से घर से गायब सामान की सूची मांगी गई है। पुलिस हत्या और संभावित लूटपाट के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी नई ट्रेन की सौगात; VIDEO

20 Jun 2026

वाराणसी और जौनपुर दमकल की 11 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, VIDEO

20 Jun 2026

इमाम हुसैन का पैगाम इंसाफ, बराबरी और इंसानियत की हिफाजत का है; VIDEO

20 Jun 2026

मानक से अधिक मिट्टी की खोदाई करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, VIDEO

20 Jun 2026

पीडीए जन जागरण अभियान के तहत कुछमन और बसिला गांव में सपा की गोष्ठी, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

सोनबरसा में खुली बैठक, 77 पात्रों के नाम सुन खिले ग्रामीणों के चेहरे; VIDEO

20 Jun 2026

पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रात्रि चौपाल में सुनीं लोगों को समस्याएं

19 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

19 Jun 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा चेतना तिराहे पर भंडारे का आयोजन

19 Jun 2026

VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

19 Jun 2026

VIDEO: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

19 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश से पहले रेलवे अलर्ट! 3 जगह जलभराव का खतरा, नगर निगम को भेजा पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: अब आगरा से दरभंगा का सफर होगा आसान, 21 जून से नई अमृत भारत ट्रेन

19 Jun 2026

VIDEO: पदक जीतने और नेशनल में जगह बनाने उतरे आगरा के सितारे

19 Jun 2026

VIDEO: रोमांचक जीत से ग्रीन टीम ने बढ़ाया कदम

19 Jun 2026

VIDEO: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

19 Jun 2026

VIDEO: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय

19 Jun 2026

VIDEO: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम

19 Jun 2026

VIDEO: दीक्षांत की तैयारियां तेज, 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी; मेधावियों के चयन को बाकी रिजल्ट भी जल्द

19 Jun 2026

VIDEO: शासकीय धन के दुरुपयोग में ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव निलंबित

19 Jun 2026

पीएमवीबीआरवाई के तहत नोएडा में 18 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: दवा बाजार में छापा...गोदाम से बरामद हुईं सैंपल की दवाएं, नकली होने की आशंका

19 Jun 2026

VIDEO: बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं

19 Jun 2026

VIDEO: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कल, 4100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

19 Jun 2026

VIDEO: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Jun 2026

VIDEO: आखिरकार ढही मौत की टंकी, एक साल बाद जागा प्रशासन

19 Jun 2026

VIDEO: मार्बल फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग, थर्माकोल-कार्टून ने पकड़ी लपटें

19 Jun 2026

लंबी दूरी के रूटों पर बसों की कमी, यात्रियों को निजी बसों का लेना पड़ रहा सहारा

19 Jun 2026

मनोज सिंह डब्लू बोले- भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि कर रही प्रदेश की जनता

19 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed