{"_id":"6ade65d01df3ed60fc0d5229","slug":"a-road-will-be-constructed-from-govindpuri-road-to-parsaram-chowk-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165169-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोविंदपुरी रोड से परसराम चौक तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोविंदपुरी रोड से परसराम चौक तक बनेगी सड़क
Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक, मेयर व पार्षद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने कार्य शुरू किया है। वार्ड नंबर आठ में 92.38 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मेयर सुमन बहमनी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और पार्षद विभोर पाहुजा के साथ किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि सड़क का निर्माण गोविंदपुरी रोड स्थित सागर रत्ना होटल से यमुना क्लब होते हुए परसराम चौक तक किया जाएगा। सड़क पर 50 एमएम और 30 एमएम बिटुमिनस की दो परतें बिछाई जाएंगी। इससे सड़क को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
नगर निगम शहर में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि शहर में सड़कों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सरकार भी विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। विकास कार्य पूरे होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
विज्ञापन
प्रदेश की नायाब सैनी सरकार और नगर निगम शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।
विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। शिलान्यास के अवसर पर पूर्व मेयर मदन चौहान, गिरीश पुरी, रोजी मलिक आनंद, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, महामंत्री संदीप बजाज, बबलू और सनी सहित अन्य मौजूद रहे।
निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा काम : महाबीर
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि काम निर्धारित समय में पूरा हो और नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।