फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A damaged small bridge over the Saraswati River will be reconstructed at a cost of 46.67 lakh

Yamuna Nagar News: सरस्वती नदी पर 46.67 लाख से बनेगी टूटी पुलिया

Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A damaged small bridge over the Saraswati River will be reconstructed at a cost of 46.67 lakh
क्षतिग्रस्त पुलिया के बारे में जानकारी देते  कृष्णानंद महाराज व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर में साढौरा रोड स्थित सरस्वती नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। साढौरा मार्ग से अजात आश्रम तक जाने वाले रास्ते पर नई पुलिया बनाने के लिए सरकार की ओर से 46 लाख 67 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी की जाएगी।
सरस्वती नदी पर बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। अजात आश्रम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

पुलिया की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में पानी का स्तर बढ़ने पर पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। ऐसे में रास्ता पार करना जोखिम भरा हो जाता है। पानी के तेज बहाव और पुलिया की जर्जर हालत के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान अजात आश्रम जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। पुलिया का निर्माण इस तरह कराया जाएगा कि उसकी ऊंचाई मौजूदा पुलिया से अधिक रहे। इससे बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण लोग काफी समय से परेशान हैं। पुलिया की खराब हालत के चलते श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। बारिश में समस्या और गंभीर हो जाती है।

जल्द जारी होगी निविदा
व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सरस्वती नदी पर पुलिया के निर्माण के लिए 46 लाख 67 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

क्षतिग्रस्त पुलिया के बारे में जानकारी देते  कृष्णानंद महाराज व अन्य। संवाद

क्षतिग्रस्त पुलिया के बारे में जानकारी देते  कृष्णानंद महाराज व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed