Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Incident of earrings being torn from women's ears during the Jagannath Yatra; The incident was captured on CCTV.
{"_id":"6a360fa83a38ad6848040dcb","slug":"video-incident-of-earrings-being-torn-from-womens-ears-during-the-jagannath-yatra-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ यात्रा में महिलाओं के कानों से बाले तोड़ने का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ यात्रा में महिलाओं के कानों से बाले तोड़ने का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। 54वें श्री श्याम महोत्सव के दौरान वीरवार को निकाली गई जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिलाओं के कानों से सोने के बाले तोड़ने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बाली तोड़ते हुए संदिग्ध की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।
हिसार निवासी पीड़िता रंजना गोयल ने बताया कि एक युवक उनके कान से बाला तोड़कर ले गया। बाला तोड़ते समय उनके कान में गंभीर चोट लगी और कान फट गया। वहीं आशा रानी ने भी आरोप लगाया कि उनके कान से भी बाले तोड़ लिए गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यात्रा के दौरान कुल पांच महिलाओं को निशाना बनाया गया।
आशा रानी के दामाद गौरव गक्खड़ ने बताया कि लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया और उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित परिवारों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।
वही किला बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है मामले में छानबीन जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।