फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trade was conducted using 255-foot-long sea vessels.

Hisar News: कुश्ती मुकाबले में रोहित ने जीता 41,000 का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trade was conducted using 255-foot-long sea vessels.
राखीगढ़ी महोत्सव में कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलवाते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और राज्यसभा सदस्
नारनौंद। अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव में रविवार को कुश्ती और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब जीते। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


लड़कों के 70 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्चपुर अकादमी के रमन ने पहला स्थान हासिल कर 7,100 रुपये का पुरस्कार जीता। 90 किलोग्राम वर्ग में विकास विजेता बने और उन्हें 15,000 रुपये मिले। इसी अकादमी के नवदीप दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 7,100 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


ओपन वर्ग में मिर्चपुर अकादमी के रोहित मोर ने पहला स्थान हासिल कर 41,000 रुपये जीते। विक्की हुड्डा दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 21,000 रुपये मिले।

लड़कियों के ओपन वर्ग में मिर्चपुर अकादमी की गरिमा ढांडा ने पहला स्थान हासिल कर 21,000 रुपये का पुरस्कार जीता। अनिशिका दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 7,100 रुपये मिले। लड़कियों के 53 किलोग्राम वर्ग में जींद की अंशिका विजेता बनीं। उन्हें 5,100 रुपये मिले। बिचपड़ी की किरण दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 3,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 62 किलोग्राम वर्ग में मिर्चपुर की अनिशिका ने पहला स्थान हासिल कर 11,000 रुपये जीते। ढिगताना की संजू दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाई रफ्तार

100 मीटर दौड़ में लड़कियों की एक स्पर्धा में भूमि ने पहला और गुंजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे मुकाबले में दीपिका विजेता और तमन्ना उपविजेता रहीं। लड़कों की दौड़ में आर्यवीर पहले और लक्ष्य दूसरे स्थान पर रहे। एक अन्य मुकाबले में सौरभ ने पहला और विशाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बोरी दौड़ में उज्ज्वल पहले और गोपाल दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे मुकाबले में वीरेन विजेता और आदित्य उपविजेता बने। मिश्रित बोरी दौड़ में रिया ने पहला और जिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में लड़कों के वर्ग में रोहित पहले और उज्ज्वल दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के एक मुकाबले में नैन्सी विजेता और दीपिका उपविजेता बनीं। दूसरे मुकाबले में गुंजन ने पहला और नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed