{"_id":"6a3678ff17f378d1270b44c2","slug":"video-ram-prasad-elected-president-and-jaydei-vice-president-of-bhuntar-block-panchayat-samiti-kullu-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति में राम प्रसाद अध्यक्ष और जयदेई बनी उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति में राम प्रसाद अध्यक्ष और जयदेई बनी उपाध्यक्ष
भुंतर ब्लॉक पंचायत समति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद विराजमान हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित जयदेई को चुना गया है। दोनों पदों के लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई है। 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमे अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद और भाजपा समर्थित ओम प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ओम प्रकाश को 12 मत और राम प्रसाद को 13 मत पडे़। जिसके चलते कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित जय देई और कांग्रेस समर्थित मंजीत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मंजीत को 11 मत और जय देई को 14 मत पडे़। जिसके चलते यहां उपाध्यक्ष के पद पर जयदेई को कमान सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।